कुशीनगर। पुलिस की घेराबंदी के बाद तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रूधवलिया गांव के टोला बटलोहिया निवासी कुख्यात पशु तस्कर चंदन यादव कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गैंगेस्टर की कार्रवाई के बाद पुलिस 25 हजार का इनाम घोषित कर दी थी। बावजूद पकड़ में नहीं आ रहा था। दो दिन स्वाट टीम ने घेराबंदी भी गांव में किया, बावजूद हाथ नहीं लगा। काफी दिनों से पशु तस्करी के खेल में शामिल है। इसके एक साथी शरीफ को पुलिस मुठभेड़ में पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों मिलकर पशु तस्करी को रफ्तार दे रहे थे।
पडरौना कोतवाली के बाद सर्वाधिक पशु तस्कर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांवों में हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी तस्कर अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं। बटलोहिया गांव निवासी चंदन यादव और शरीफ जिगरी दोस्त हैं, होश संभालने के बाद गांव का ही एक कुख्यात पशु तस्कर दोनों को पशु तस्करी के धंधे में लगाया, धीरे-धीरे इनका पूरा नेटवर्क फैल गया और जिले से पशुओं की खेप बिहार में पहुंचाने लगे।
चंदन यादव कसया थाने का गैंगस्टर था। इसके उपर पुलिस 25 हजार रुपये का इनाम घोषित की थी। स्वाट टीम दो दिन लगातार चंदन की घेराबंदी किया, लेकिन भनक लगने के बाद चंदन पकड़ में नहीं आया। कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि चंदन के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमें हैं। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए दो दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया।