फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम और कोतवाल के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन

Thu, 07 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। सीएचसी देवतहां में मंगलवार को सर्पदंश से किशोर की मौत से हालात बेकाबू हो गए थे। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की धक्का-मुक्की हुई। हालात काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था।
विज्ञापन


बुधवार को परिजन हाटा थाने पहुंचे और डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व बर्खास्तगी की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक डटे रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम योगेश्वर सिंह और कोतवाल संजय दुबे ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सर्पदंश से हुई मौत पर शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी और पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिलेगा। साथ ही पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन शव का दाह संस्कार करने को राजी हो गए। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें