तुर्कपट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नौतन इमलिया टोला के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुधवार को बरवाकला- खानवर रोड पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नौतन इमलिया टोला के शिव कुशवाहा का 22 वर्षीय अभय कुशवाहा व अनुज कुशवाहा एक साथ बाइक से जा रहे थे, गांव के पास ही नौतन खास निवासी नीलेश शर्मा की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक,बाइकों की रफ्तार तेज होने के चलते तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाए,जहां पर चिकित्सकों ने अभय कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया,जबकि गंभीर रूप से घायल हुए नीलेश शर्मा व अनुज कुशवाहा को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मौत के बाद मृतक अभय कुशवाहा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।