तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के आजाद नगर अवदान टोला के कन्हैया शर्मा (45) ने सोमवार को पत्नी से विवाद के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वाले सेवरही सीएचसी ले गए। डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पत्नी से विवाद के बाद कन्हैया शर्मा घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर वाले सीएचसी ले गए। पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा भी पहुंच गए। वहां से कन्हैया शर्मा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कन्हैया शर्मा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
कन्हैया शर्मा के तीन बच्चे आयुष (6), आरती (4) और शिवांश (2) हैं। वह परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उनकी मौत से पत्नी और तीनों बच्चों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।