पडरौना। जनपद ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को नवागत एआरटीओ को बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद एआरटीओ ने अधिवक्ताओं से बैठक कर विभिन्न बिंदुओं से चर्चा की।
पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र मोहन सहाय की अगुवाई में एआरटीओ कार्यालय पहुंचे राजकुमार जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, हरिहर पांडेय, बृजेश मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने नवागत एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता को बुके भेंट किया। एआरटीओ ने कहा कि कार्यालय की कार्यप्रणाली में और सुधार किया जाएगा। जनपद के वाहन स्वामियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान आरआई आरडी प्रसाद वर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरिहर पांडेय, बीके शुक्ला, गोपी कृष्ण गुप्ता, हरेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, विनोद सिंह, आशीष श्रीवास्तव, रमजान अली, अमित श्रीवास्तव, बृजेश, अशोक शर्मा, उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र शर्मा, शैलेश मिश्रा, शाहिद अली, रितेश राय, स्नेहल गुप्ता, अजय जायसवाल, मुन्ना श्रीवास्तव, अजय राव, पिंकू श्रीवास्तव, हेमंत मिश्रा, अतुल राय, राहुल मद्धेशिया, रवि शर्मा, मन्नू तथा प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।