फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 25 Mar 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। तहसील में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम का विरोध किया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने संगठन के बैठक की सूचना पूर्व में दी थी, इसके बाद भी मुकदमों की सुनवाई पर वकील आक्रोशित हो गए। इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ता नाराज हो गए और उनसे वार्ता करने पहुंच गए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस दौरान एसडीएम ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। इससे नाराज अधिवक्ता लामबंद हो गए और एसडीएम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करने लगे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम मुर्दाबाद का नारा लगाया। इसके बाद एसडीएम कोर्ट से निकले और गाड़ी से चले गए। हालांकि कि कुछ अधिवक्ता एसडीएम के पक्ष में रहे और मुकदमों की फाइलों में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट में जमे रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील खडडा के अध्यक्ष अरविन्द पांडेय की उपस्थिति में सोमवार को अधिवक्ताओं की जरूरी बैठक चल रही थी। इसकी सूचना अधिवक्ताओं ने पहले ही एसडीएम को दी थी। बताया गया था कि बैठक के बाद कोर्ट चलेगा, लेकिन एसडीएम कोर्ट में बैठकर मुकदमों की सुनवाई करने लगे। इसकी जानकारी होने पर जब वार्ता का प्रयास किया गया तो अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। इस पर अधिवक्ता नाराज हो गए और कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करने लगे। नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाया और कोर्ट का असहयोग करने का ऐलान कर दिया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम कुछ फाइलें जो नेट पर भी दर्ज नहीं हैं, उस पर सुनवाई करके आदेश में लिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त आम जनता की फाइलों में जानबूझकर कार्रवाई पूर्ण नहीं की जाती। अध्यक्ष ने बताया कि कुछ अधिवक्ता एसडीएम के साथ थे, जो बार एसोसिएशन से त्यागपत्र दे दिया था उसे स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें