फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू की

Mon, 09 Jan 2017 11:40 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तहसील मुख्यालय अन्यत्र ले जाए जाने की चर्चा पर खड्डा के व्यापारियों और आम लोगों में नाराजगी है। कस्बे के व्यापारियों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर तहसील बार एसोसिएशन खड्डा के अधिवक्ताओं ने भी इसके विरोध में हड़ताल शुरू कर दी।    
विज्ञापन

जनपद के उत्तरी छोर पर स्थित खड्डा को सीएम अखिलेश यादव ने 14 मार्च 2015 को तहसील घोषित किया था। सिचाईं विभाग की कॉलोनी में अस्थायी रूप से तहसील मुख्यालय संचालित किया जा रहा है। तहसील के लिए अब तक भवन नहीं बन पाया है। इस बीच यह चर्चा जोरों पर है कि खड्डा से लगभग आठ किलोमीटर दूर तहसील भवन बनाया जाने वाला है। इस पर तहसील बार एसोसिएशन खड्डा के अध्यक्ष अरविंद पांडेय व महामंत्री कुमोद शर्मा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए लिखित आश्वासन मिलने तक कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है।       
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की तहसील इकाई खड्डा के अध्यक्ष रविप्रकाश और भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा ने एसडीएम खड्डा रामाश्रय सिंह को ज्ञापन सौंपकर तहसील मुख्यालय वर्तमान जगह पर ही बनाए जाने की मांग की। एसडीएम ने शासन को इससे अवगत कराने का आश्वासन दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें