फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सड़क जाम की

Mon, 09 Jan 2017 11:34 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क जाम की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमवार को रामकोला कस्बे के पीएनबी और स्टेट बैंक की शाखा से लोगों को रुपये नहीं मिला। नाराज लोगों ने बैंक के सामने सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची रामकोला पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

रामकोला की पीएनबी शाखा मेें पिछले सप्ताह से ही भुगतान संकट चल रहा है। बीते सोमवार को भुगतान नहीं होने पर लोगों ने सड़क जाम की थी। तब विधायक डॉक्टर पूर्णमासी देहाती के हस्तक्षेप जाम खत्म हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को एक दिन कैश मिला। शनिवार से फिर कैश खत्म हो गया। सोमवार को रुपये नहीं मिलने से नाराज जमाकर्ताओं ने रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। आवागमन बाधित होने की सूचना पर एसओ गजेंद्र राय मौके पर पहुंचे। एसओ की पहल पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि बुधवार को कैश बंटेगा। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों ने भी भुगतान नहीं मिलने पर सड़क जाम कर दी। यहां पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें