फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थ : उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

Thu, 31 Oct 2024 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दीपावली पर मिलावटी मिठाइयों का असर अब लोगों की सेहत पर साफ तौर से दिखने लगा है। बृहस्पतिवार की सुबह से दोपहर दो बजे तक मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उल्टी-दस्त के 75 मरीज उपचार कराने पहुंचे थे। ऐसे मरीजों को डॉक्टरों ने दवा देने के साथ ही खानपान को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

दीपावली पर मिलावटी मिठाइयों के सेवन से लोगों की सेहत खराब होने लगी है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को ज्यादातर उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज उपचार कराने पहुंचे थे। मेडिसीन विभाग के डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि इस समय मौसम भी बदल रहा है और ऊपर से त्योहार का समय है।
अनियमित खानपान और मिलावटी मिठाइयों के सेवन से लोग उल्टी-दस्त व पेट दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों को दवा देने के साथ ही बचाव के भी उपाय बताए जा रहे हैं। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें और मिलावटी सामानों से दूर रहें। मेडिकल कॉलेज के अलावा हाईवे किनारे सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों की की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें