फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सतभरिया पहुंचा प्रशासनिक अमला, हटवाया अतिक्रमण

Thu, 31 Jul 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। हाटा तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव सतभरिया गांव के नान्हू मुंडेरा में हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। सात लोगों ने ग्रामसभा की पोखरी पर कब्जा कर अतिक्रमण किया था। इसका पीआईएल गांव के कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में दाखिल किया था।
विज्ञापन

नान्हू मुंडेरा गांव के शंभू शरण, अद्या यादव, अरविंद यादव, रमेश गुप्ता, परसन सिंह, प्रदीप, जयसिंह, अच्छेलाल, नागेंन्द्र डीएम और एसडीएम से ग्रामसभा के पोखरी पर अतिक्रमण करने की शिकायत किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल किया था। हाईकोर्ट के आदेश पर हाटा के तहसीलदार जया सिंह और नायब तहसीलदार सुनील सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश कराने के बाद किए गए सीमांकन के अनुसार बड़ेलाल उपाध्याय का पशु शेड, सुबाष का पक्का नाद, हरिनारायन का पक्का नाद, कपिलदेव का पक्का दीवार समेत टिनशेड, गुलाब का पक्का गैर आवासीय मकान, रामनयन का पक्का गैर आवासीय मकान के अतिरिक्त मौके पर राकेश का गैर आवासीय टीनशेड, सतीश गुप्ता का गैर आवासीय टीनशेड, गब्बू गुप्ता का पक्का दीवार व टीनशेड, विजयमल का गैर आवासीय टीनशेड, भागीरथी का गैर आवासीय टीनशेड को तीन जेसीबी की मदद से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें