फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क बनवाने की मांग

Thu, 31 Jul 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तमकुही विकास खंड के खलवापट्टी स्थित मीर माइनर नहर से निकलकर सपही बुजुर्ग पूरब टोला जाने वाली संपर्क मार्ग को शीघ्र बनवाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने शिवमन्दिर परिसर के बगल में सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज किया जाएगा। नन्दलाल प्रसाद, रामेश्वर कुशवाहा, नर्मदा सिह, मंगल खरवार, मुन्ना सिंह, सत्यप्रकाश, बिट्टू सिंह आदि लोगों ने बताया कि इस खलवपट्टी मीर माइनर से निकलकर सपही बुजुर्ग पूरब टोला सम्पर्क मार्ग सड़क जो कच्चा है। जिससे गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। इस सड़क को बनवाने से करीब 1600 आबादी वाले गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी। इस सड़क की लंबाई करीब तीन किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें