प्रशिण के दौरान कार्मिकों से बात करते डीएम उमेश मिश्र।
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज में दूसरे चरण का मतदान कार्मिकों का छह दिनों दिनों तक चलने वाला प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि मतदान को निष्पक्ष, स्वतंत्र, विश्वसनीय और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मतदान कार्मिकों को अपने दायित्वों का निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की हिदायत दी।
मास्टर ट्रेनर कार्मिकों को ग्रीन पेपर सील, स्पेशल टैग, पिंक पेपर सील, रबर स्टैम्प, मतदाता रजिस्टर (17क), एड्रेस टैग, लाख (लाह), मुहर पैड, एरोक्रास मार्क, कम्यूनिकेशन प्लान जैसी अनेक जानकारियां दी गई। डीएम ने कहा कि मौसम प्रतिकूल है। तेज धूप से बचने के लिए सिर को बिना ढके न निकले। नींबू पानी का सेवन ओआरएस का घोल समेत अन्य तरल पदार्थ पीते रहें, जिससे शरीर में पानी की कमी ना रहे। जिले में पूरी तरह निष्पक्ष मतदान करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन सुबह अपने निर्वाचन संबंधी वीवीपीएटी, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट मशीन प्राप्त कर ले, जिससे दोपहर की गर्मी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर जाने के लिए वाहनों की उचित व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के दौरान किसी को कोई दिक्कत हो, तो मास्टर ट्रेनर से जानकारी प्राप्त कर लें। सभी कार्मिक सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, मतदान कामिकों को निर्वाचन दौरान कार्मिकों की भूमिका उनके महत्व के बारे में अवगत कराया। इस दौरान परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीएसओ दिलीप कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या आदि मौजूद रहे।