फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Sun, 22 Mar 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ईद के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शनिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने संयुक्त रूप से सघन भ्रमण कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया।
विज्ञापन

ईदगाहों, नमाज स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। पुलिस बल की तैनाती, नाकाबंदी, गश्त व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग को लेकर दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय धर्मगुरुओं से संवाद कर सहयोग की अपील की। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भड़काऊ संदेशों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष और मोबाइल टीमों को सक्रिय रखने पर जोर दिया।
डीएम और एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता व समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा। इस दौरान कसया एसडीएम डॉ संतराज सिंह बघेल, एसएचओ आशुतोष सिंह, एसआई गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें