फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सजदे में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ

Sun, 22 Mar 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में ईद की नमाज अदा करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। ईद का पर्व शिद्दत के साथ मनाया गया। बूंदाबांदी के बीच शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। सजदे में सिर झुकाकर अल्लाह से अमन की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गई। इस दौरान सौहार्द भी दिखा। मस्जिदों और ईदगाहों में एहतियातन पुलिस मुस्तैद रही। नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई। बूंदाबांदी के बावजूद नमाजियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ईदगाहों और मस्जिदों में अकदतमंद जुटने लगे। नगर की जामा मस्जिद, नौका टोला की ईदगाह, छावनी, कठकुइंया रोड आदि जगहों पर स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में खुदा की इबादत की गई। अकीदत से नमाज अदा करके लोग एक-दूसरे से गले मिगले और ईद की मुबारकबाद दी। हालांकि शनिवार को भोर से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी के बाद भी ईदगाहों में काफी चहल-पहल थी। बच्चों में भी खासा उत्साह था। बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। नमाज के बाद दावतों का दौर शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, सेवरही क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिदों एवं ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। सेवरही के रजा जामा मस्जिद में सुबह 8:00 बजे, टिकुलिया के ईदगाह में सुबह 8:30 बजे से ईद की नमाज अदा की गई। उसके बाद ईद की मुबारकबाद देने और सेंवइयां खाने-खिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी तरह मेहदिया, बेलवारी पट्टी, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, अवदान टोला, डफाली टोला, बिशुनपुरा, राजपुर खाश, तुर्कवलिया, जानकी नगर, दर्जी टोला, मालवीय नगर स्थित सभी मस्जिदों व ईदगाहों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिद्दत के साथ ईद की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन

उजारनाथ संवाद के अनुसार क्षेत्र के करमैनी बाजार, मोगलपुरा, सेंदुरिया बुजुर्ग, धार मठिया, गगलवा, लोहलनगड़ी, जवार, भैंसहा, देवरिया वृत, पकड़ी गोसाई, सपही खास, चन्द्रौटा, लोहलङ्गी, तार विशुनपुर, पिपरा सहित आसपास के गांव में ईद का त्योहार पूरे खुशनुमा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के त्योहार को लेकर छोटे-बड़े, बूढ़े-बुजुर्ग, युवा और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। हर ओर खुशी, सौहार्द और सामाजिक एकता का मनमोहक दृश्य दिखाई दिया।
पिपराघाट संवाद के अनुसार, पिरोजहां, मिश्रौली, राजपुर खास, जवहीं नरेंद्र, भूलिया, अगरवा समेत सभी गांव के ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। बूंदाबांदी के बावजूद ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ रही। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ईदगाहों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
पिपरा कनक संवाद के अनुसार, क्षेत्र में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। सभी ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक स्थित जामा मस्जिद परिसर में पिपरा कनक के अलावा बोदा टोला, मठिया, हसनपुरा, धुसवा, गगलवा चैनपट्टी, मीर बिहार, खुद्दी टोला, शाह टोला आदि गांवों के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
बरवापट्टी संवाद के अनुसार, क्षेत्र के अमवाखास, बिचपटवा, धोकरहा, अमवादिगार, रामपुर बरहन, गौरिशुक्ल, रामपुर चौबेया सहित सभी गांव में शनिवार की सुबह आठ से नौ बजे तक ईद की नमाज अदा की गई।
जानकीनगर संवाद के अनुसार, बंजारा पट्टी, बाजुपट्टी, बैजनाथपुर, जिगना के अलावा क्षेत्र के सेमरा धुसी, चिरगोड़ा, शामपुर हतवा, साखोपार, डुम्मरभार नटवा, परसौना, अर्जुहना, सोहनरिया, चौपरिया, सिधुआं बांगर भाठ, बरवापट्टी, खुशीपट्टी आदि गांवों की ईदगाहों में नमाज अदा की गई। बंजारापट्टी में 8:30 बजे मौलाना फकरुद्दीन निजामी ने ईद की नमाज पढ़ाई। जिसके बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिए।

सेवरही में ईद की नमाज अदा करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया

सेवरही में ईद की नमाज अदा करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें