फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतदाता सूची में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

Tue, 24 Nov 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

- बूथों के सत्यापन और संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश

पडरौना। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, बूथों के भौतिक सत्यापन और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की प्रगति जानी। साथ ही निर्वाचक नामावलियों को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में दावे, आपत्तियों और संशोधन से जुड़े कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों पर भी विचार करते हुए पुनरीक्षण अभियान में उनका सक्रिय सहयोग लेने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव के मद्देनजर सभी बूथों का भौतिक सत्यापन कराने और संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त और डीआईजी ने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखें। शांति और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए जरूरी कदम उठाएं, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, जनप्रतिनिधि और प्रशासन व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें