फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्टंटबाजी कर रील बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 05 Jan 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। सड़क पर रील बनाते हैं हों तो सावधान हो जाइए। इस तरह रील बनाने वालों और वाहनों साथ स्टंट करने वालों पर पुलिस की नजर है। रील बनाने वालों के साथ ही वाहनों पर भी कार्रवाई होगी। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को हाईवे या एयरपोर्ट रोड तथा व्यस्त इलाकों में स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क पर आए दिन रील बनाने वाले अक्सर दिख जाते हैं। इनके इससे जहां सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है, वहीं सड़क नियम की खूब धज्जियां उड़ती हैं। रील बनाने वालों के चलते सड़क पर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। फोरलेन पर फाजिलनगर से लवनिया के बीच सड़क पर या ओवरब्रिज पर बाइक साथ या अन्य वाहनों पर स्टंट के साथ रील बनाते युवा दिख जाएंगे। इनमें किशोरों की संख्या भी खासी रहती है।
शनिवार को पुलिस एक बाइक पर सवार बिहार के दो युवाओं सहित थाना क्षेत्र के एक युवा को फोरलेन पर महुआवा गांव के सामने बाइक साथ रील बनाते हुए पकड़ा था। वहीं एक सप्ताह पूर्व भी बाइक से स्टंट करते एक युवक को समझाकर छोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें