हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपरहण करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर भाग आई और उसकी सूचना दी।
उनका कहना है कि उनकी बेटी स्कूल गई थी। एक कार सवार तीन लोग उसे जबरन कार में खींच लिए और उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसे जब होश आया तो उसने देखा कि कुशीनगर में एक जगह खड़ी है। अपराध निरीक्षक गुलाब यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में और सीसी टीवी से साक्ष्य की तलाश जारी है।