सलेमगढ़ डोल मेला में जुटी लोगों की भीड़। संवाद
सलेमगढ़। स्थानीय गांव में मंगलवार की देर रात शुरू हुए दो दिवसीय डोल मेला बुधवार की रात करीब नौ बजे संपन्न हो गया। महावीर अखाड़े की तरफ से आयाेजित इस डोल मेला में बजे डीजे की धुन पर युवा खूब थीरके। मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच थानों के पुलिस कर्मी तैनात रहे।