तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा को उसका परिचित देवा निवासी ग्राम लाला गुरवलिया अपनी गाड़ी में बैठाकर पहले लाला गुरवलिया बाजार ले गया। जहां से उसने युवती को एक टेंपो में बैठाकर जोकवा बाजार ले जाने लगा। छात्रा चिल्लाने लगी तो देवा ने उसे कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया।
सुनसान स्थान पर ले जाकर के साथ देवा और उसके चार दोस्ताें ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर देवा पुत्र अमेरिका को गिरफ्तार को जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी एसओ प्रिंस कुमार ने बताया कि देवा सहित चार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संवाद