फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईएसटीपी शुल्क बचाने के लिए लगाई फर्जी नंबर प्लेट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच में खुला मामला, दूसरी गाड़ी की लगी थी नंबर प्लेट
विज्ञापन

तरयासुजान। आईएसटीपी शुल्क बचाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। बिहार से यूपी की ओर आ रहे बालू लदे ट्रेलर की बहादुरपुर चौकी पर जांच में नंबर प्लेट बदलकर परिवहन का खुलासा हुआ। ई-चालान एप से जांच पर आगे लगी प्लेट दूसरे ट्रेलर की निकली। पुलिस ने ट्रेलर चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना की बहादुरपुर चौकी पर बिहार से आने वाले बालू लदे वाहनों की पुलिस जांच कर रही थी। ट्रेलर को रोककर पुलिस ने चालक से वाहन के कागजात और आईएसटीपी मांगे लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा सका। वाहन को सीज कर दिया गया। संदेह होने पर पुलिस ने ट्रेलर की गहनता से जांच की तो आगे लगी नंबर प्लेट दूसरे ट्रेलर की पाई गई। पुलिस ने प्लेट का फोटो और वीडियो भी बनाया। पूछताछ में चालक ने बताया कि आईएसटीपी बचाने के लिए वाहन मालिक के कहने पर दूसरे ट्रेलर की नंबर प्लेट लगाई गई थी। चालक के मुताबिक, एक ही नंबर प्लेट के आईएसटीपी पर दोनों ट्रेलरों को सीमा पार कराया जाता था। पुलिस वाहन मालिक बिहार के गोपालगंज जिले के बल्थरी निवासी संदीप शाही, चालक संजय राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार यादव ने बताया कि बालू के संबंध में खान अधिकारी और एआरटीओ को भी अलग से रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें