फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल में तोड़फोड़ और संचालक के पिता पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे में संचालित एक निजी विद्यालय के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर बुधवार की रात एक युवक पर स्कूल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। प्रबंधक ने युवक पर और विरोध करने पर उनके पिता पर ईंट से हमला करने का भी आरोप लगा है।
विज्ञापन

स्कूल के संचालक विनीत गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे गांव का एक युवक स्कूल परिसर में पहुंचा और वहां खड़ी बोलेरो, बस व ट्रैक्टर के शीशे तोड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता पर ईंट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर आए आसपास के लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस संबंध में तीतिला पुलिस चौकी के प्रभारी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें