फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना अतिक्रमण हटाए सड़क निर्माण शुरू कराने का आरोप, प्रदर्शन कर ईओ के निलंबन की मांग

Fri, 27 Jun 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
दुदही। डीएम के आदेश की अवहेलना कर निर्माण कार्य कराने पर कस्बा के नाराज लोगों बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद कर ईओ के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें निलंबित करने की मांग करने लगे। सूचना पर आई पुलिस प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, कस्बा के लोग उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़ गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता मनोज कुंदन ने डीएम से मिलकर सीताराम स्कूल से अतिक्रमण हटवाने की मांग किया था। उनकी मांग पर डीएम बीते 13 जून को एसडीएम तमकुहीराज को कार्रवाई के निर्देश दिया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गोला बाजार से रेलवे सड़क को जोड़ने वाले मार्ग पर हुए अतिक्रमण की पैमाइश कर सीमांकन करते हुए पेंट लगाकर चिन्हित किया गया था। लेकिन बीते सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
डीएम से इसकी दोबारा शिकायत करने कर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को ईओ नोटिस देने पहुंचे। लोगों का आरोप था कि नोटिस चस्पा करने के बाद ईओ ने डीएम की आदेश का अवहेलना करते हुए बिना अतिक्रमण हटवाए ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिए। इससे नाराज मनोज कुंदन, रामेश्वर सिंह, गिरिजेश जायसवाल, शिवशंकर कुशवाहा ने नगर पंचायत कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद कर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

लोगों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए 15 दिन तक लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय दिया। एसडीएम ने कहा कि इस निर्धारित तिथि के भीतर यदि अतिक्रमण नही हटा तो प्रशासन की तरफ से कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाएगए। उधर ईओ रवि पटेल ने कहा कि वे डीएम के निर्देश पर नोटिस चस्पा किए हैं। कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। सड़क पर पानी निकालने लिए सफाई कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान भोला सिंह, राजन जायसवाल, भोला भारती, राजन व्याहुत, अमर नाथ सिंह, धर्म वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें