फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संपत्ति हड़पने के लिए परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। क्षेत्र के मंगलपुर उर्फ मगरुआ गांव में संपत्ति विवाद को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और परिवार रजिस्टर में गलत तरीके से नाम दर्ज कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। न्यायालय के आदेश पर 12 नवंबर को यह कार्रवाई की गई। बेलवा सुदामा निवासी संतगोपाल सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके सगे चाचा श्रीराम अविवाहित थे और धार्मिक जीवन व्यतीत करते थे। बीमारी के दौरान संतगोपाल और उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी देखभाल की थी। इससे प्रसन्न होकर श्रीराम ने 16 मार्च 2021 को पंजीकृत वसीयतनामा के जरिये अपनी चल-अचल संपत्ति संतगोपाल के पुत्रों धनप्रिय सिंह और अंकुर सिंह तथा उनके भाई वीरेंद्र सिंह के पुत्रों मनमीत सिंह और अंश सिंह के नाम कर दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि श्रीराम की मृत्यु के बाद संपत्ति पर अधिकार जमाने के उद्देश्य से एक महिला ने अभिमन्यु और माया देवी के साथ मिलकर खुद को श्रीराम की पत्नी दर्शाया। इसके बाद परिवार रजिस्टर में कथित तौर पर फर्जी तरीके से अपना नाम दर्ज करा लिया।
संतगोपाल का दावा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी में ग्राम पंचायत अधिकारी ने उक्त प्रविष्टि अपने स्तर से जारी करने से इन्कार किया है। अन्य दस्तावेज में भी संबंधित महिला के पति का नाम चंद्रभान दर्ज होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

संतगोपाल ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर 18 अगस्त 2026 को उन्हें अपशब्द कहे गए और धमकी दी गई। स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर हाटा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें