फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकराईं, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अहिरौली बाजार(कुशीनगर)। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग के जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे दो बाइक आमने सामने से टकरा र्गइं। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची अहिरौली बाजार पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पिपराइच भेजा। दोनों बाइक पर बैठे युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी समेन्द्र (30) पुत्र राममोहन किसी काम से पिपराइच जा रहे थे। जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर कृष्णा (25) पुत्र पट्टू निवासी ग्राम संगम सालिग्राम थाना शाहपुर गोरखपुर एवं राकेश पुत्र लालू (22) निवासी ग्राम विजयापार थाना कोठीभार जिला महराजगंज सवार थे। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अहिरौली बाजार थाने के हेड कांस्टेबल गुलाब चंद व पंकज यादव ने तीनों घायलों को सीएचसी पिपराइच भेजा। इसमें समेन्द्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें