फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन की तैयारियां तेज, मंडी का करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर सोहरौना गांव में तैयार किया जा रहा पंडाल । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सीएम के आगमन की तैयारियां तेज, मंडी का करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मुख्यमंत्री के जिला मुख्यालय पर आगमन की संभावना को लेकर प्रशासन की तैयारियां अत्यधिक तीव्र गति से चल रहीं हैं। सोहरौना गांव की जिस जमीन पर मंडी स्थल का निर्माण होना है, वहां शिलान्यास स्थल व सभास्थल के लिए जमीन बराबर की जा रही है। मेन रोड से हेलीपैड तक सड़क निर्माण व मंच निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है।
जिला मुख्यालय के पास सोहरौना गांव में मंडी समिति की जमीन चिह्नित है। अधिकांश किसानों में इसका मुआवजा भी बांटा जा चुका है। तीन दिन पहले अचानक मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। आनन-फानन मंडी समिति के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी शुरू हुई। बुधवार को डीएम, एसपी व सीडीओ समेत अन्य अफसरों ने सोहरौना गांव पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया और तैयारी के लिए निर्देश दिया। रात भर में ही यहां का नजारा बदल गया। बुधवार दोपहर तक जहां खेत व झाड़ियां दिख रही थीं, बृहस्पतिवार को वह पूरा इलाका समतल हो चुका था। कार्यक्रम स्थल के बगल में ही हेलीपैड भी बनाया जा रहा है। हेलीपैड के लिए चिह्नित जगह पर निर्माण कार्य के साथ-साथ बैरिकेडिंग भी करा दी गई है। हेलीपैड से लेकर एनएच 28बी तक सड़क बनाने के लिए मिट्टी भराई व रोलिंग का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। नमी सुखाने के लिए बालू व सिल्ट गिराकर रोलर चलाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ से बैरिकेडिंग कराने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मंच पर 15 लोगों के बैठने का होगा इंतजाम
पडरौना। कार्यक्रम स्थल पर जो मंच बनाया जा रहा है उस पर 15 लोगों के बैठने का इंतजाम होगा। पंडाल निर्माण करा रहे ठेकेदार पप्पू श्रीवास्तव ने बताया कि 60 गुणे 30 फीट के इस मंच पर मुख्यमंत्री समेत 15 विशिष्ट लोगों के लिए कुर्सियां लगेंगी। पंडाल में आठ हजार लोगों के बैठने का इंतजाम रहेगा। भीड़ को देखते हुए दोनों तरफ अतिरिक्त जगह भी छोड़ी गई है, जिससे लोगों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

एक जगह होंगे सभी कार्यक्रम
सीएम के इस आगमन के लिए जो व्यवस्थाएं की जा रही हैं, उसमें सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कुछ एक ही विशाल परिसर में व्यवस्थित की जा रही है। पंडाल के तरफ तरफ पीछे हेलीपैड बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे मंच पर पहुंचेंगे और वहीं से रिमोट के जरिए लोकार्पण व शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें