फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को लापता युवक का सुबह नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को लापता युवक का सुबह नहर में मिला शव
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। सोमवार की शाम से लापता युवक का शव मंगलवार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा चौराहे से दक्षिण मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में बोरे में भरकर फेंका मिला। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरपुर लालडीह के मारकंडेय साहनी (21) पुत्र कृपाल साहनी सोमवार की शाम को करीब सात बजे गांव के ही लड़के के साथ सात बजे ढोलहा चौराहे पर गए थे। साथ गए लड़के को वहीं रुकने की बात कहकर वह कहीं चला गए थे। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद उसका साथी घर चला गया। काफी देर तक मारकंडेय घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह गांव के लोग खेत की तरफ गए तो एक खेत में खून गिरा और फसल टूटी दिखी। अनहोनी की आशंका में गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने खेत और गंडक नहर के किनारे खोजबीन शुरू की। हरपुर कर्बला के समीप गंडक नहर में बोरे में फेंका गया शव दिखा। नहर में पानी होने के चलते शव ऊपर आ गया था। लोगों ने बोरे को बाहर निकाला तो उसमें मारकंडेय साहनी का शव पड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के गले और पीठ पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें