जन आरोग्य मेला में 1,997 रोगियों का हुआ इलाज
- जिले के 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविवार को जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें 819 पुरुष, 886 महिलाएं एवं 312 बच्चों का पंजीकण कर उपचार किया गया। मेले में 1,997 रोगियों को उपचार किया गया।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि जिले के 52 पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया। इसमें 179 डॉक्टर और 429 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी। इस मेला में श्वांस के 112, पेट के 170, मधुमेह 188, त्वचा 263, टीबी सात, रक्त अल्पता 46, उच्च रक्त चाप 64 रोगी पहुंचे। इसके साथ अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के रोगी का भी उपचार किया गया। साथ ही 48 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गये। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित की जाने वाली सभी योजनाओं के बारे में जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया गया।