फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
कसया देवरिया मार्ग पर हादसे में युवक की मौत के बाद सड़क पर सूखी पत्ती,बल्ली रखकर जाम लगाते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

घटना से नाराज लोगों ने आधे घंटे तक मार्ग जाम रखा
एसओ के आश्वासन पर मान गए नाराज लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवा महंथ चौराहे के समीप कसया-देवरिया मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक बाइक चालक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद नाराज लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ कसया ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) निवासी प्रदीप खरवार (32) सुबह लगभग आठ बजे बाइक से सिसवा महंथ चौराहे के समीप पहुंचे थे कि इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में मौके पर ही प्रदीप की मौत हो गई। चौराहे के लोगों की काफी भीड़ मौके पर जुट गई। नाराज लोगों ने सड़क पर गन्ने की सूखी पत्ती, लकड़ी आदि रखकर जाम लगा दिया। जानकारी होने पर पहुंचे एसओ संजय कुमार ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चौराहे से जल्दी लौटकर आने को कहा था, चले गए इतनी दूर
एक झटके में ही उजड़ गया कांति का सुहाग
पति को याद करके बिलख रही है पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर 20 शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) निवासी प्रदीप खरवार (32) सुबह पत्नी से कुछ ही देर में चौराहे से लौटकर आने की बात कहकर निकले थे। कुछ देर बाद ही हादसे में मौत की खबर घर पहुंच गई। खबर आते ही जो जिस हाल में था, दौड़ पड़ा। पत्नी कांति पति की बात को याद करके बिलख रही हैं।
विज्ञापन

अनिरुद्घवा निवासी प्रदीप सुबह किसी काम से कसया-देवरिया मार्ग स्थित सिसवा महंथ चौराहे पर बाइक से गए थे। बताया जा रहा है कि वह चौराहे पर स्थित एक दुकान पर कुछ पल रुकने के बाद आगे बढ़े ही थे कि ट्रक की चपेट में आ गए। प्रदीप तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मंगलवार की सुबह पत्नी कांति देवी (30) से कुछ देर में आने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही कांति बदहवास हो गईं। वार्ड सभासद रामअधार यादव का कहना है कि प्रदीप काफी मिलनसार लड़का था। मोहल्ले के हर व्यक्ति के दुख-सुख में बराबर शामिल रहता था। चाचा रमेश खरवार ने बताया कि प्रदीप की छह संतानों में चार बेटियां व दो बेटे हैं। बेटी मोनी (11), पूजा (10), शोभिया (4) अनुष्का (3) व बेटे ठाकुर (7) व अरविंद (6) के विलाप से लोगों की आंखें भर गईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें