फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका हाटा के थरुहाडीह मोहल्ले के एक युवक की मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हुए सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम दिखाई दी।
विज्ञापन

थरुहाडीह माेहल्ले के रामानंद सिंह उम्र 35 वर्ष मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम को वह कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार निकला था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रामानंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। बृहस्पतिवार की सुबह जब शव गांव पहुंचा तो घर में चित्कार मच गई। रामानंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। बड़ा बेटा पांच वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा दो वर्ष का है। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से हमेशा के लिए साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें