फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ड्यूटी के लिए जा रही स्कूटी सवार युवती की ट्रक की टक्कर से माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाैरीबाजार थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी नेहा तिवारी पुत्री सुरेश तिवारी एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थीं। वह हर रोज की तरह शुक्रवार को अपनी स्कूटी से हाटा की ओर ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान गाैरीबाजार-हाटा मार्ग पर रामपुर गाैनरिया के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेहा गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, नेहा अपने तीन भाइयों में इकलौती बहन थीं। उनके पिता सुरेश तिवारी मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। बेटी की असमय मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। रिश्तेदार और शुभचिंतक परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें