फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आए युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया-तुर्कपट्टी मार्ग पर सेंदुरिया बुजुर्ग गांव के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे सड़क पार करते समय एक व्यक्ति बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें एक निजी अस्पताल भेजवाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना के गांव सेंदुरिया बुजुर्ग निवासी 45 वर्षीय लाल मोहम्मद अंडे की दुकान ठेला लेकर घर जा रहे थे। अभी वे तुर्कपट्टी-पटहेरिया मार्ग पर सेंदुरिया गांव के पास सड़क पार कर रहे थे उसी दौरान तुर्कपट्टी की ओर से आ रहे एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया। इससे लाल मोहम्मद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल भेजवाए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें