फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभद्रता कर रहे युवक को पकड़ा

Thu, 29 Jan 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। स्थानीय बाजार में बुधवार को एक युवती के साथ अभद्रता करते हुए एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। युवती मछली मंडी में मछली खरीदने पहुंची थी। उसी दौरान नशे में धुत युवक बदसलूकी करने लगा था।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवती दुकानदार से मछली खरीदने के लिए मोलभाव कर रही थी। उसी दौरान वहां मौजूद एक युवक, युवती से जबरन मछली खरीदने का दबाव बनाने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई करने लगा। मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर युवक को पकड़कर बाजार स्थित पुलिस सहायता केंद्र ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नही है। पता करा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें