रामकोला। थाना क्षेत्र के अमवा बाजार के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक इलेक्ट्रिक का काम करता था। काम करने के बाद बाइक से अपने घर जाने के दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसकी खबर मिलते ही मोर्चरी हाउस पर परिजन व गांव के लोग पहुंच गए।
कसया थाना क्षेत्र के बाबा साहब देवरस नगर (शाहपुर) निवासी राजा कुमार (26) इलेक्ट्रिकल का काम करता था। वह रामकोला से काम करने के बाद बाइक से घर के निकाला था। अमवा बाजार के समीप पहुंचा था कि अज्ञात वाहन से बाइक उसकी टकरा गई। सड़क पर अचेत युवक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जो मौके पर ही उसकी मौत हो गई।