मथौली। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव बसडील्ला गांव निवासी टिंकू गुप्ता (20) शनिवार को रगड़गंज पुल से छोटी गंडक नदी में छलांग लगा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह एक महिला से पुल पर खड़ा होकर बात कर रहा था।
इसी बीच दोनों में कहासुनी होने लगी और युवक नदी में कूद गया। आसपास के लोगों ने युवक को बचाया और नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। आत्महत्या की कोशिश करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सका। नदी में युवक जब कूदा तो उसके बचाने का प्रयास कर रही महिला भी नदी में गिर गई थी।