मंसाछापर। शनिवार की दोपहर तेज हवा और बारिश के बीच विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघा पट्टी गांव में बिजली का पोल और तार टूटकर एक विशालकाय पेड़ पर गिर गया। तेज झोंकों के कारण पेड़ उखड़कर पास की झोपड़ियों पर जा गिरा।
गनीमत रहा कि उस समय झोपड़ियों में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में स्वामीनाथ गौड़, तुलसी और जंगली की झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बिजली विभाग और राजस्व कर्मियों को दे दी है।