फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 11 Mar 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना के पकवा इनार के पास एनएच-28 पार करते समय सोमवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मंगलपुर निवासी राजू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें कसया सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के मंगलपुर निवासी राजू सिंह (42) बहन के घर पकडिहवा (भैंसहा) में रहकर मकान बनाने का काम कर रहे थे। सोमवार की रात करीब नौ बजे पकवा इनार चौराहे के पास व एनएच पार कर रहे थे। उसी दौरान वे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर आई कुशीनगर चौकी पुलिस उन्हें एंबुलेंस से कसया सीएचसी भेजवाई, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा अनुज (15) और कुनाल (8) समेत दो बेटे हैं। राजू की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मचा है। इस संबंध में कुशीनगर चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने बताया कि सोमवार की देर रात दुर्घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को मेडिकल भेजवाया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें