तमकुहीरोड। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विश्व बजरंग मंगल दल के पदाधिकारियों का कहना है कि मौलाना की टिप्पणी से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष डॉ. रवि राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता सेवरही थाने पहुंचे और मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की बयानबाजी सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली है, इसलिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बृजेश राय, सोनू सिंह, नन्हे पटेल, विनय चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद