फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान, शव देखकर बेसुध हुई मां

Fri, 27 Feb 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार (कुशीनगर)। चौराखास थाना क्षेत्र के नारायणपुर में फाजिलनगर-बघौचघाट रोड पर भठवा गांव मोड़ के पास बुधवार की शाम 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर में खिड़की के ग्रिल से चादर के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र गांव तिरमा साहुन निवासी ओमप्रकाश पटेल का नरायणपुर गांव में भठवा मोड़ के पास मकान है। वे विदेश रहते हैं। उनके तीन पुत्रों में एक सिपाही और दूसरा उनके साथ विदेश रहता है। सबसे छोटा पुत्र पारुल पटेल (25) अपनी मां के साथ नारायणपुर में बने मकान में रहता था।
बुधवार को वह घर पर था। उसकी मां गाय के लिए चारा लेने खेत में चली गई थी। वह कमरे को अंदर से बंद कर खिड़की के ग्रिल से चादर का फंदा बनाकर लटक गया। उसकी मां जब चारा लेकर पहुंची तो बाहर से दरवाजा बंद था। उसने पारूल को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिका। एक बच्चे को अंदर भेजा गया तो देखा कि पारूल जंगले से लटका है। बच्चा घबरा गया बाहर आकर फंदे से लटकने की सूचना उसकी मां को दी। यह सुनते ही मां बेसुध होकर गिर पड़ी। मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। गांव वालों ने बताया कि पारुल मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

लोगों ने चौराखास थाने की पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई और फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। उसके बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

चौराखास थानाध्यक्ष दिनेश साहनी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें