लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग लड़की के पिता ने गांव में रह रहे एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती मांग में सिंदूर भरने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक महाराजगंज जिले के पुरैना थाना क्षेत्र का निवासी है। वह गांव के चौराहे पर किराने की दुकान चलाता है। पीड़ित बेटी के पिता ने आरोप लगाया है कि पिछले लगभग चार साल से शादी का झांसा देकर आरोपी युवक लड़की का शोषण कर रहा था।
आरोप है कि 30 अक्तूबर को आरोपी घर में घुसकर नाबालिग बेटी की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। उस समय घर पर कोई नहीं था। जब लड़की ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर आए तब तक आरोपी फरार हो गया था। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।