दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-पडरौना मार्ग पर बुधवार की शाम करीब तीन बजे स्कूटी सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें दुदही सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां एक की हालत में सुधार नही होने पर डॉक्टर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के चाफ निवासी 18 वर्षीय आकाश गुप्ता और 20 वर्षीय अभिषेक दुदही बाजार करने गए थे। वहां से वे स्कूटी से घर आ रहे थे। अभी वे बड़हरा गांव के पास पहुंचे ही थे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को दुदही सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां घायल आकाश की हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।