फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की चपेट में आए युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र के अर्जुनहा चौराहे के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाए, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घाेषित कर घायल दूसरे युवक का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कसया थाना क्षेत्र के सेमराधूसी निवासी सत्यदेव यादव (18), प्रेम (15) दुदही से घर जा रहे थे। अभी वे अर्जुनहा चौराहे के पास के पास पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर भेजवाए, जहां डाॅक्टर ने सत्यदेव यादव को मृत घोषित कर, जबकि प्रेम को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें