फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 24 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नोनिया पट्टी के 32 वर्षीय सुनील चौहान की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। कप्तानगंज पुलिस की सूचना पर घुघली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नोनिया पट्टी निवासी 32 वर्षीय सुनील चौहान पुत्र स्व. बढ़ती गांव के ही कुछ लोगों के साथ ट्रक से महराजगंज जिले के थाना घुघली के पकड़ियार विशुनपुर में ईंट-भट्ठा पर ईंट लेने गया था। ट्रक पर ईंट लादने के बाद ट्रेक स्टार्ट नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

ट्रक को ट्रैक्टर से जोड़कर स्टार्ट करने के दौरान सुनील चौहान ट्रैक की चपेट में आ गया और बुरी तरह जख्मी हो गया। उसको लोगों ने कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। होली में आया था घर : सुनील चौहान कुशीनगर जिले के सुकरौली नगर पंचायत में जेसीबी चलता था। वह होली पर घर आया था। घर पर 60 वर्षीय मां रमावती देवी, पत्नी सरिता देवी, 5 वर्षीय लक्की और 7 माह की बेटी माही थीं। सभी का भरण पोषण सुनील चौहान के कंधे पर थी। मजदूरी से ही पूरा परिवार चलता था। मौत की खबर सुनकर पत्नी सरिता देवी और बूढ़ी मां रमावती देवी की रोने बिलखने लगीं। एसओ कप्तानगंज धनवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना स्थल घुघली थाना क्षेत्र की है। घुघली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें