फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मायके आई महिला ने की खुदकुशी

Thu, 28 Aug 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली के गांव शंखापार माफी में मायके आई एक महिला ने कमरा बंद कर फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार सहित आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


शंखापर माफी की रहने वाली गुंजा की शादी छह माह पहले गोरखपुर जिले के एक गांव में हुई थी। रक्षाबंधन के समय गुंजा (23)मायके आई थी। तभी से वह यही रह रही थी। मंगलवार की शाम को परिवार के लोग खेत में गए थे। जब लौट के घर आये तो देखा कि घर का एक कमरा बंद था। गुंजा कहीं दिख नहीं रहीं थी। परिवार वालों ने कमरा खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की के रास्ते अंदर झांक कर लोगों ने देखा तो गुंजा फंदे के सहारे लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें