फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली पुलिस ने पिकअप लाद कर बिहार की ओर ले जा रहे दो पशु तस्करों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। चार गोवंश को मुक्त कराने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। हाटा कोतवाली पुलिस हाइवे पर मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गोरखपुर की तरफ से कसया की तरफ जा रहे पिकअप को रोक कर पुलिस ने चेक किया तो उसमें चार गोवंशों को क्रूरता के साथ लादा गया था। पिकअप पर मौजूद दो लोगों के साथ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान पता चला कि इन गोवंशों को अवैध तरीके से बिहार की तरफ ले जाया जा रहा था। पुलिस की पूछताछ में पिकअप के साथ हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान पहचान मनोज यादव निवासी केशरुवा थाना शिवपुरा और ओमप्रकाश वर्मा निवासी खड़सरहा थाना खेजुरी जनपद बलिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें