फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमी के दरवाजे पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश

Wed, 27 Aug 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के बेलवा पलकधारी गांव में मंगलवार की शाम को एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर अपने गले पर ब्लेड से हमला कर लिया। लहूलुहान होने गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। एंबुलेंस बुलाकर गांव के लोगों ने कसया सीएचसी भेजा। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के की रहने वाली एक युवती (30) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व शादी गोरखपुर में हुई थी। जिससे एक तीन साल की बच्ची भी है। क्षेत्र के बेलवा पलकधारी के रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब छह माह पूर्व पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी। युवती को छोड़ दिया। युवती अपने मायके पहुंची। जहां परिजनों ने समाज के डर से घर में नहीं रखा। मंगलवार की शाम की शाम प्रेमी के घर बेलवा पालकधारी पहुंचकर उसके घर में रहने की जिद करने लगी। जिससे प्रेमी के घरवाले भी घर में नहीं जाने दिए। प्रेमिका ने प्रेमी के दरवाजे पर ही ब्लेड से अपने गले पर हमला कर लिया। युवती लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी कसया भेजवाया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसआई मनोज पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है युवती के परिजनों से संपर्क कर सूचना दिया गया हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें