फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तिरंगा यात्रा निकाली, भारत माता के जयघोष से गूंज उठा इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर से रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।
शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान से निकाली तिरंगा यात्रा रेलवे ढाला, सुभाष चौक, बलुचहां चुंगी होते हुई बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची, वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेता रितिक सिंह गौतम ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। यह यात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए है। 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का संकल्प लें।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक बंका, नीरज सिंह, पंकज चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, विनोद राय, राहुल साहा, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
इसी तरह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय हरका के मल्टी परपज हॉल में हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने भाषण, देशभक्ति संगीत एवं कविता पाठ किया। सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि आर्पित करने का माध्यम है। अंत में प्राचार्य डॉ. केपी गौंड़ ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान राम बालकदास त्यागी, डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. राकेश झा, डॉ. नरोत्तम समदर्शी, डॉ. सुभाष सामन्ता, डॉ. प्रतीक मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. सुजीत माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें