फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन सदस्यीय टीम करेगी केंद्र व्यवस्थापक की जांच

Wed, 12 Mar 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। संकलन केंद्र पर ले जाते समय उत्तरपुस्तिकाओं का बंडल गायब होने के मामले की जांच करने के लिए डीआईओएस ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

बीते सात मार्च को जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया में बने परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की 283 उत्तरपुस्तिकाओं का बंडल रास्ते से गायब होने के मामले में प्रधानाचार्य बने केन्द्र व्यवस्थापक तथा उपसंकलन केंद्र प्रभारी पर डीआईओएस ने घटना के दूसरे दिन आठ मार्च को कसया थाने में केस दर्ज कराया था।
इस मामले में डीआईओएस ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर विभागीय जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। गठित टीम में विजय कुमार राय प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय मनिकौरा, डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिश्रौली और विकास मणि प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ार विन्दवलिया शामिल हैं। डीआईओएस ने बताया कि पिछले एक मार्च को दूसरी पाली में फजिलनगर क्षेत्र के अशोक विद्या पीठ इंटरमीडिएट कॉलेज नकटहां मिश्र में परीक्षा के दौरान केंद्र को मिले रिजर्व पेपर से परीक्षार्थियों का पेपर कराने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

डीआईओएस ने इसे अफवाह बताया था और परीक्षा के दौरान कार्यों में शिथिलता बरतने पर केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य कश्यप कुमार को हटा कर उनके स्थान पर वरिष्ठ शिक्षक गिरिजेश कुमार त्रिपाठी केंद्र व्यवस्थापक बनाया था। इस मामले में डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य कश्यप कुमार को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें