मथौली। क्षेत्र के कप्तानगंज-सिकटा मार्ग पर रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उन्हें मथौली सीएचसी भेजवाया। विशुनपुरा गांव निवासी 18 वर्षीय मेहदी बाइक से कप्तानगंज जा रहे थे। अभी वह पचार गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।