फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छिनैती मामले में एक संदिग्ध हिरासत में

Sun, 02 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/गंगुआ बाजार। समउर-पटहेरिया मार्ग से टोला दीप राय गांव जाने वाले लिंक मार्ग पर एक बाइक सवार एलआईसी एजेंट से 40 हजार रुपये की छिनैती मामले में जांच में जुटी पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लें पूछताछ में जुटी है।पुलिस जल्द मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के टोला दीप राय निवासी वीरेंद्र राय (64) एलआईसी कंपनी के एजेंट हैं। शुक्रवार को कसया ब्रांच पर पैसा जमा करने व शादी का कार्ड देने के लिए बाइक से निकले थे। घर से करीब एक किमी पहले छठ घाट के समीप पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक सवार युवक ओवरटेक कर गाड़ी सहित उन्हें रोक दिया। उन्हें धमकाते हुए 40 हजार रुपये छीन लिया। शनिवार को तमकुहीराज पुलिस ने मामले से जुड़े एक संदिग्ध को हिरासत में लें पूछताछ में जुटी है। पुलिस मामले के शीघ्र खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र मामले का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें