गोड़रिया। कोचिंग जा रही छात्रा से युवक ने सरेराह बुधवार को छेड़खानी की। विरोध करने से छात्रा को धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घर पहुंची छात्रा ने परिजनों से पूरी बात बताई। घर वाले युवक के परिजनों से शिकायत करने गए तो युवक के परिजन धमकाते हुए पुलिस से शिकायत नहीं करने की बात कही। पुलिस इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़खानी का केस युवक पर दर्ज कर लिया है। लोगों का कहना है कि विद्यालय या कोचिंग सेंटर के आस-पास शोहदे खड़े रहते हैं और छात्राओं से छींटाकशी करते हैं।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रोज की तरह बुधवार को कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से जा रही थी। रास्ते में गौरीश्रीराम गांव निवासी चंदन उसे रोकर छेड़खानी करने लगे और हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उल्टा सीधा बोला और किसी से बताने पर पिटाई करने की धमकी दिया। छात्रा घर गई और अपने परिजनों से युवक की करतूत को बताई। इसके पूर्व भी युवक छात्रा के साथ छेड़खानी कर चुका था। युवती के पिता युवक के घर वालों से जाकर शिकायत की। युवक के घर वाले आरोप को गलत बताया और धमकी दी। पीड़ित ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस इस मामले में चंदन पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विशुनपुरा क्षेत्र के कॉलेज, कोचिंग सेंटरों के आस-पास सोहदे बाइक या पैदल मडराते रहते हैं और आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छींटाकसी करते हैं। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। एंटी रोमियो टीम की सक्रियता इस इलाके में नहीं रहती है। इससे शोहदों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़खानी का केस युवक पर दर्ज कर लिया गया है। कॉलेज और कोचिंग सेंटर के पास एंटी रोमियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है।